छत्तीसगढ़

राज्यपाल के दौरे में पत्रकारों का अपमान, प्रशासन के खिलाफ मीडियाकर्मियों में आक्रोश…

सारंगढ़ बिलाईगढ़- जिले में राज्यपाल रमेन डेका के दौरे के दौरान जिला प्रशासन की लापरवाही और तानाशाही रवैये के खिलाफ मीडियाकर्मियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हर बार की तरह इस बार भी प्रशासन की अव्यवस्थित तैयारियों और मीडिया के साथ सौतेले व्यवहार ने पत्रकारों को नाराज कर दिया। राज्यपाल के कार्यक्रम की कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों को प्रशासन द्वारा जबरन बाहर निकाल दिया गया, और उन्हें अपना काम करने से रोका गया। यह घटना न केवल प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है, बल्कि यह जिला प्रशासन की असंवेदनशीलता को भी उजागर करती है। स्थानीय मीडियाकर्मियों का कहना है कि प्रशासन लगातार मीडिया से दूरी बनाकर अपनी गलतियों और खामियों को छुपाने का प्रयास कर रहा है। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन जिले में पत्रकारों को बार-बार अपमानित कर दबाने की कोशिश की जा रही है। यह रवैया निंदनीय है और प्रशासन की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पत्रकारों ने राज्यपाल से इस मामले में संज्ञान लेने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले 13 प्रकरण में 39 सौ का जुर्माना... न्यायालय कलेक्टर सारंगढ़ में 24 मार्च को उपस्थिति के लिए शिवा साहू को अंतिम अवसर... न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ की पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का क... एनक्यूएएस राष्ट्रीय टीम द्वारा होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का मूल्यांकन... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वनांचल ग्राम पिरदा के स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया... कलेक्टर एसपी ने होली के पूर्व सारंगढ़ में निकाला फ्लैग मार्च... जिला टास्क फ़ोर्स ने कोसीर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर किया कार्यवाही... किसानों को 28 फरवरी को मिलेगा धान का बोनस...