छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा की संभावित जानकारी देगा सचेत, दामिनी और मेघदूत ऐप…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – भारत सरकार द्वारा आपदाओं जैसे बाढ़, आकाशीय बिजली, जंगल में आग, लू, ताप आदि के बारे में जनसामान्य को पूर्व चेतावनी जान करने हेतु विकसित किए हैं, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसी प्रकार आपदा के लिए टोल फ्री नंबर 1070 है।

आकाशीय बिजली घटित होने के कारण अधिक संख्या में जन एवं पशु हानि की सूचना प्राप्त होती है। दामिनी एप के माध्यम से आकाशीय बिजली का पूर्वानुमान (20-31 किलोमीटर का दायरा)आवश्यक तैयारी, उपाय आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसी तरह मेघदूत एप मुख्य रूप से मौसम पूर्वानुमान (तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति एवं दिशा इत्यादि)से संबंधित है। जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संंबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

*मेघदूत ऐप*

भारत सरकार के मौसम विभाग ने मेघदूत नाम का एक एप विकसित किया है जो किसान की फसलों का सुरक्षा कवच है। मेघदूत ऐप डिजिटल इंडिया के तहत किसानों को तकनीक से जोडऩे के लिए भारत सरकार द्वारा लांच किया गया है। इसका उपयोग बेहद सरल है। इसके माध्यम से मौसम की जानकारी के आधार पर किसानों को फसल जोखिम प्रबंधन से संबंधित सलाह मिलती है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से किसानों को डाउनलोड करना होगा और फिर अपने मोबाइल नंबर से पंजीकरण करके मौसम की जानकारी का अलर्ट पा सकते हैं।

*दामिनी ऐप*

दामिनी एप को इंडियन इंस्टीट्यूट आफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी पुणे के द्वारा विकसित किया गया है। इस ऐप के माध्यम से किसान को आकाशीय बिजली से बचाव के तरीकों के संबंध में आधे घंटे पहले ही सूचना उपलब्ध हो जाएगी। इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने के उपरांत किसान की लोकेशन के अनुसार उस स्थान से 10 किलोमीटर के दायरे में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी के बारे में ऑडियो संदेश एवं एसएमएस के माध्यम से अलर्ट मिलेगा।

*सचेत ऐप*

यह भारत सरकार द्वारा विकसित एक आपदा पूर्व चेतावनी और प्रतिक्रिया मोबाइल ऐप है, जो राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और भारतीय मौसम विभाग द्वारा प्रबंधित है। यह ऐप संभावित आपदाओं जैसे बाढ़, चक्रवात, भूकंप और बिजली गिरने के बारे में रियल-टाइम अलर्ट भेजता है, ताकि उपयोगकर्ता सुरक्षित रह सकें। यह ऐप जीपीएस लोकेशन के आधार पर अलर्ट भेजता है। क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है और आपातकालीन संपर्क और बचाव व राहत केंद्रों की जानकारी भी प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 129 के तहत सीमांकन कराने हेतु किया गया आवेदन... शिव महापुराण में वर्णित त्याग और सहयोग का अद्भुत प्रसंग है समुद्र मंथन की कथा... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जलीय जीव जंतुओ के संरक्षण के लिए दिलाई शपथ... सावधान मनरेगा का नया अवतार VB G RAM G छीन लेगा आपके काम का कानूनी अधिकार... अवैध कब्जाधारी के द्वारा दि गई झूठे केश में फंसाने की धमकी की शिकायत पर ईमानदार पुलिस अधिकारी शिव कु... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला क्षेत्र के 3 छात्रावासों का किया निरीक्षण... आंगनबाड़ी में बच्चों को नाम, अक्षर ज्ञान, गिनती, बोलने का आत्मविश्वास के बारे में सीखाना चाहिए : कले... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी... बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी हुई तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर डॉ... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी...