छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कई कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया…

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसान और वकीलों से बातचीत कर जाना तहसील का हाल...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सोमवार को जिला मुख्यालय में विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीयक तहसील कार्यालय, जिला कोषालय कक्ष, तहसील न्यायालय, वसूल बकाया नवीस शाखा, नायब तहसीलदार न्यायालय कक्ष, मॉर्डन रिकॉर्ड रूम, सहायक खाद्य शाखा, आवक-जावक शाखा तथा कानूनगो शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसील न्यायालय में केस कब-कब लगते हैं, इसकी जानकारी ली और स्पष्ट समय व तिथि का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में मौजूद किसानों से चर्चा कर उनके कार्यों की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर ने वसूली बकाया शाखा का निरीक्षण कर बकाया वसूली की प्रगति जानी। वहीं नोटरी अधिवक्ताओं से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालयों में पारदर्शिता, समयबद्धता और व्यवस्थित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...