छत्तीसगढ़

अवैध गांजा परिवहन करने वाले फरार आरोपी को डोंगरीपाली पुलिस ने किया गया गिरफ्तार…

आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल से किया जा रहा था 5 किलो गांजा का अवैध परिवहन

बिलाईगढ़- अवैध मादक पदार्थ गांजा तश्करी में संलिप्त व्यक्ति को आज डोंगरीपाली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।दिनांक 12/02/2024 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि लाल रंग के होण्डा मोटर सायकल क्र0 एम पी 18 एम के 6569 में एक व्यक्ति सोहेला तरफ से गांजा परिवहन करते डोंगरीपाली की ओर आ रहा है जिस पर थाना प्रभारी डोंगरीपाली ए0के0 बेक द्वारा हमराह स्टाफ के साथ बिरनीपाली बेरियर के पास घेराबंदी किया गया था l लाल रंग के होण्डा मोटर सायकल चालक द्वारा वर्दीधारी पुलिस स्टाफ को देखकर तेज गति से भगा गौरडीह जंगल की ओर भागने लगा जिसका पीछा करने पर मोटर सायकल को रास्ते में छोडकर जंगल की आड लेकर भाग गया l मोटरसाइकिल की गवाहो के समक्ष विधिवत तलाशी लेने पर उसमेँरखे नीले रंग के बैग में रखे मादक पदार्थ 05 पैकेट में कुल 05 किलो गांजा किमती 50000 रू मिला जिसे घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्र0 एम पी 18 एम के 6569 के साथ जप्त किया गया तथा फरार आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरीपाली में अप0क्र0 09/2024 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया था l

फरार आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था l जप्त् वाहन के मालिक की जानकारी प्राप्त कर उससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को ग्राम माटीकछार थाना गौरेला के विषम्भर गोंड के पास बेच देने की जानकारी मिली l विवेचना केअनुक्रम विषम्भर से पूछताछ कर संदेही का मोबाईल नंबर प्राप्त कर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर दिनांक 05/03/2025 को थाना प्रभारी डोंगरीपाली उपनिरीक्षक अमृत भार्गव द्वारा टीम के साथ गौरेला पेण्ड्रा जाकर संदेही सुशील गोंड सा0 तेंदूमुडा थाना गौरेला को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा गांजा परिवहन करने का अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने पश्चात जिला जेल रायगढ में दाखिल किया गया ।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि अमृत भार्गव थाना डोंगरीपाली एवं टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरि... कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक... जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय - कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति... कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान... निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ... बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान, स्कूल परिसर के कब्ज़ा पर चला बुलडोजर... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया सारंगढ़ में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ...