छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में कलेक्टर सभा कक्ष में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2025 का समापन किया गया। जिले में इस खेल का शुभारंभ खेलकूद मंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा किया गया था। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कहा कि खेल में अपनी विशेष पहचान बनाकर अपने माता-पिता, गांव शहर, जिले का नाम रोशन कीजिए। समर खेल के अलावा खेल को नियमित खेलते रहें। आप सभी को शुभकामनाएं। इस दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ी बालिका ने कहा कि हम सुबह शाम खेलते थे और दौड़ लगाए हैं। इसी बीच रायपुर भी खेलने गए थे, जहां हम लोगों की जांच भी हुई थी।

समापन के दौरान बच्चों को टोपी पहनाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बच्चों का हौसला अफजाई किया गया। साथ ही सभी बच्चों को स्वल्पाहार प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस के टंडन, एसडीएम प्रखर चंद्राकर डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल, अनिकेत साहू, प्रभारी खेल अधिकारी कौशल ठेठवार, व्यायाम शिक्षक राजाराम, वरिष्ठ खिलाड़ी बृजेंद्र यादव, गोल्डी नायक, कोच और नन्हे खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी बृजेंद्र यादव ने कहा कि मैं बच्चों को निशुल्क कराटे का प्रशिक्षण दूंगा। इच्छुक खेल प्रभारी अधिकारी के माध्यम से मुझे संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले 13 प्रकरण में 39 सौ का जुर्माना... न्यायालय कलेक्टर सारंगढ़ में 24 मार्च को उपस्थिति के लिए शिवा साहू को अंतिम अवसर... न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ की पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का क... एनक्यूएएस राष्ट्रीय टीम द्वारा होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का मूल्यांकन... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वनांचल ग्राम पिरदा के स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया... कलेक्टर एसपी ने होली के पूर्व सारंगढ़ में निकाला फ्लैग मार्च... जिला टास्क फ़ोर्स ने कोसीर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर किया कार्यवाही... किसानों को 28 फरवरी को मिलेगा धान का बोनस...