छत्तीसगढ़

हेयर स्टाइल पर कमेंट को लेकर दो छात्रों के बीच विवाद में चली चाकू एक कि मौत…

रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी में स्कूली छात्रों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद 15 साल के नाबालिग ने 17 साल के छात्र पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। दोनों के बीच हेयर स्टाइल को लेकर पिछले एक सप्ताह से विवाद हो रहा था। दोनों छात्र कक्षा नवमीं में पढ़ते थे। यह मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुढ़ियारी के प्रेमनगर इलाके में नवमीं में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच बाल कटिंग को लेकर पिछले एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। आज स्कूल जाने के दौरान एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद गुस्साए नाबालिग ने चाकू से छात्र के सीने पर जोरदार वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया।

इलाज के दौरान छात्र की मौत

आसपास मौजूद लोगों ने खून से लथपथ छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं मृतक छात्र के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...