छत्तीसगढ़

अधिवक्ता संघ बिलाईगढ के द्वारा जिला कलेक्टर सारंगढ़ को दिया गया ज्ञापन…

अनुविभागीय अधिकारी वर्षा बंसल को बिलाईगढ से हटाने की गई मांग...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जिला कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ को अधिवक्ता संघ बिलाईगढ के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी वर्षा बंसल के विरुद्ध दिया गया ज्ञापन
प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 7/3/25 को अनुविभागीय अधिकारी बिलाईगढ के न्यायालय से अधिवक्ता संघ बिलाईगढ एक दिवसीय कार्य से विस्त करने के संबंध में जब पीठासीन अधिकारी को रिटर्निंग रूम में जाकर ज्ञापन दिया गया तब भी ज्ञापन को अनदेखा कर तुरंत वहां से संघ के अधिवक्तागण को वापस भेज दिया गया और मनमानी एवं तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाकर दिनांक 7/3/25 के सभी नियत प्रकरणों में बिना अधिवक्ता की उपस्थिति के कार्यवाही की गई है एवं पक्षकारों को अपशब्द भी सुनाया गया है इस तरह से पीठासीन अधिकारी के व्यवहार एवं कार्य शैली में परिवर्तन नही होने से आज दिनांक 11/3/25 को श्रीमान के समक्ष उपस्थित होकर उक्त पीठासीन अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही एवं शीघ्र अन्यत्र स्थानांतरित किये जाने का निवेदन कर रहे है। यदि शीघ्र ही उक्त पीठासीन अधिकारी का अनुविभाग राजस्व बिलाईगढ़ से अन्यत्र स्थानांतरित नही किये जाने की दशा में अधिवक्ता संघ बिलाईगढ के द्वारा उक्त अधिकारी के न्यायालय के विरुद्ध अनिश्चितकालीन हड़ताल कर बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। की शिकायत किया गया है तथा शिकायत की प्रतिलिपि में माननीय टंकराम वर्मा प्रभारी मंत्री एवं माननीय छ.ग. विधिक परिषद बिलासपुर और अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ सारंगढ़ को दिया गया है। अब देखना होगा कि शासन प्रशासन के द्वारा क्या कुछ कार्यवाही की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...