छत्तीसगढ़

खिलाड़ी सह पत्रकार धनीराम निराला ने कांस्य पदक जीतकर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम किया रौशन…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – मिलनसार, हंसमुख, जिंदादिल और अच्छे कार्यों को क्रियान्वयन करने में अपनी पूरी ऊर्जा समर्पित करने वाले जिले के होनहार खिलाड़ी व युवा पत्रकार धनीराम निराला ने नेपाल स्पोर्ट्स कराते अकैडमी के द्वारा नेशनल स्टेडियम दशरथ रंगशाला नेपाल 24 एवं 25 मई को आयोजित दो दिवसीय 11वीं धनबहादुर अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2025 में कास्य पदक जीतकर सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़ सहित भारत का नाम रौशन किया है।

दी सोतोकान कराटे डो स्पोर्ट्स फेडरेशन के खिलाड़ी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए एवं अंतर्राष्ट्रीय कोच आशीष भारद्वाज की देखरेख में जिले के धनीराम निराला ने सीनियर पुरुष 75 केजी भार वर्ग कुमीते में तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीँ विजेता खिलाडी धनीराम निराला को मुख्य अतिथि हीरासिंह डोंगल रिटायर असिस्टेंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स अथॉरिटी नेपाल ने पदक व प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया। इस खुशी में जिले के पत्रकार बिरादरी ने धनीराम निराला विजेता का पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और गले मिल कर बधाई एवं शुभकामनायें दिए।

*खिलाड़ी की परिचय*

धनीराम निराला एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं और एक युवा पत्रकार भी हैं, जो हमेशा से लोकहित मे कार्य करते हैं और बचपन से कराटे के शौकीन है । कराटे के क्षेत्र मे निराला जी को ब्लॉक, जिला और राज्य में भी कई मैडल एवं प्रमाण पत्र मिल चुके हैं। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत भटगांव के समीप ग्राम पंचायत जोरा के आश्रित ग्राम ओटगन के निवासी हैं। वहीँ इस उपलब्धि से गाँव,तहसील एवं पूरे जिले मे खुशी का माहौल हैं। खिलाड़ी सह पत्रकार निराला को इस उपलब्धि पर भटगांव, सरसींवा, सारंगढ़, बरमकेला, बलौदाबाजार, बिलाईगढ़ सहित राज्य भर के पत्रकारों ने बधाई एवं शुभकामनायें दिए हैं।

*युवा पत्रकार व खिलाड़ी धनीराम निराला ने सभी का आभार व्यक्त किया*

युवा पत्रकार व खिलाड़ी धनीराम निराला ने सभी पत्रकारसाथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, यह जीत मेरा नहीं हैं, मेरे भारत देश की, छत्तीसगढ़ की और मेरे जिले व गांव की जीत है। मेरे दोस्तों, पत्रकार साथियो, गांव के लोगों, कराटे संघ के पदाधिकारीयों एवं सभी शिक्षकों ने मेरा हौसला बढ़ाया और मुझे इस मुकाम पर पहुंचाया। माताजी, पिताजी एवं मेरी धर्मपत्नी सभी का प्यार व आशीर्वाद मिला जिससे मुझे यह गौरव प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...