नेपाल आपदा में लापता की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने प्रशासन की लोगों से अपील…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ – नेपाल में हुई आपदा के संबंध में जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जिले से संबंधित ऐसे व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है, जो नेपाल में घटना के बाद से लापता हैं अथवा जिनके लापता होने की आशंका है। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन, रिश्तेदार या परिचित नेपाल में उक्त घटना के बाद से संपर्क में नहीं है अथवा उसके लापता होने की आशंका है, तो उसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित व्यक्ति एवं उसके परिवार से शीघ्र संपर्क स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
सम्पूर्ण जानकारी
• लापता व्यक्ति का पूरा नाम –
पता/गृह जिला –
• लापता व्यक्ति का मोबाइल नंबर, यदि उपलब्ध हो
• परिवार के सदस्य/रिश्तेदार का नाम एवं मोबाइल नंबर
•नेपाल में व्यक्ति की यात्रा, ठहरने के स्थान एवं यात्रा कार्यक्रम से संबंधित उपलब्ध जानकारी
• अन्य कोई महत्वपूर्ण जानकारी, जो व्यक्ति का पता लगाने में सहायक हो
प्राप्त जानकारी को संबंधित स्तर पर तत्काल साझा किया जाएगा। प्रभावित लोगों एवं उनके परिवारों का पता लगाने और उनसे संपर्क स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए जिला प्रशासन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आम नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है।
संपर्क हेतु हेल्पलाइन नंबर
जिला प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी संभावित लापता व्यक्ति की जानकारी प्राप्त होने पर बिना विलंब संबंधित जानकारी साझा करें, ताकि समय पर आवश्यक सहायता एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। फोन नंबर: +91-7712223471
डिजास्टर हेल्पलाइन: 1070
वर्षा बंसल डिप्टी कलेक्टर – 88392-56389, जिला कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ – 07768-299016 है।



