छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बरमकेला सरिया क्षेत्र के विकास कार्यों का अवलोकन किया…

पोरथ, पंचधार और पुजेरीपाली के मंदिरों को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने लिया जायजा...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे शुक्रवार को बरमकेला और सरिया तहसील के दौरे पर रहे। उन्होंने बरमकेला ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की शिविर, पशुपालक किसान मनोरमा नायक की डेयरी, ग्राम संडा के स्वास्थ्य विभाग के शिविर में शामिल हुए। इसी प्रकार ग्राम नावापाली में पीएम आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के घर जाकर निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण, देवगांव में खेत के फसल का गिरदावरी जांच किया।

इसी क्रम में धार्मिक स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पंचधार के केवटिन देऊल महादेव मंदिर और पुरातत्व विभाग के सर्वे से जुड़े पुजेरीपाली के बोर्रासैनी मंदिर में पूजा अर्चना किया। इसके साथ साथ भग्नावशेष गोपाल मंदिर का भी उन्होंने अवलोकन किया। कलेक्टर ने पोरथ के शिव मंदिर में भी पूजा की और परिसर में ग्रामीणों से मुलाकात किए। महिलाओं ने कलेक्टर को अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए अपनी मांग रखी। गौरतलब है कि पुजेरीपाली की एक विष्णु मंदिर रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय में सुसज्जित है।

*कलेक्टर ने पुजारी को मानदेय हेतु प्रस्ताव भेजने और तालाब की सफाई कराने के निर्देश दिए*

कलेक्टर ने ग्रामीणों से मंदिर परिसर में स्थित हाई मास्क चालू है कि नहीं की जानकारी ली। पुजारी अभिमन्यु गिरी ने कलेक्टर को केवटिन देऊल महादेव मंदिर के पुजारी के रूप में पुरातत्व विभाग द्वारा पुजारियों को दिए जाने वाले राशि में अपना नाम जोड़ने के लिए पत्र दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार कोमल साहू को प्रस्ताव बनाकर पुरातत्व विभाग को भेजने के निर्देश दिए। मंदिर के सामने स्थित तालाब को साफ करने ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की। कलेक्टर ने सीईओ अजय पटेल को तालाब सफाई कराने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में डॉ संजय कन्नौजे ने
सूरजगढ़ पुल का अवलोकन करते हुए वहां से पानी के बहाव और भराव का आंकलन किया। कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग के नदीगांव रोपणी में जाकर वहां के पौधों और आम बगीचा आदि का अवलोकन किया। साथ ही आम की बिक्री, पौधों के रखरखाव, स्टाफ आदि की जानकारी लिया। सरिया के स्वास्थ्य और आयुष्मान केंद्र में हॉस्पिटल की जांच और प्रस्तावित 100 बिस्तर अस्पताल निर्माण के स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरे में एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल, तहसीलदार कोमल साहू, सीईओ जनपद पंचायत बरमकेला अजय पटेल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार... मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में हुए शामिल, क्षेत्र के वि... बिलाईगढ़ के दुर्गा पंडालों में पहुँचकर रामनारायण देवांगन ने किए माँ दुर्गा के दर्शन... आदिम जाति विकास विभाग के नाम को यथावत रखने आदिवासी कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन... पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने और निराश्रित मवेशियों के प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाएं : कलेक्टर... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट, 21-10-26 को राजशाही दशहरा महोत्सव में शामिल होने का दिया न... बारिश थमते ही आवास निर्माण में आई तेजी, 12 हजार 347 अधूरे आवासों को पूर्ण कराने प्रशासन ने तेज किया ... दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला को सखी वन स्टॉप सेंटर ने दिलाया न्याय, वापस मिला विवाह में प्राप्त सा...