छत्तीसगढ़

सभी अधिकारी अपने विभाग के मैदानी कार्यों का निरीक्षण करें :कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे…

*कलेक्टर डॉ कन्नौजे के निर्देश:*
* पीएम आवास शीघ्र पूर्ण करें
* सीएम जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के प्रकरण को समय सीमा में पूर्ण करें
* स्कूलों में अभियान चलाकर जाति प्रमाण पत्र बनाएं
* नेशनल हाईवे सड़क निर्माण में वृक्ष कटाई कार्य शीघ्र करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 अगस्त 2025/कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के कार्यों के प्रगति का समीक्षा समय सीमा की बैठक में किया। इस दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त मांग, शिकायत आदि का कलेक्टर ने आवेदक और संबंधित विभाग के अधिकारी से जानकारी लिया। बैठक में आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास ग्रामीण, जाति प्रमाण पत्र, पुस्तक और गणवेश वितरण, ई-आफिस, पीएम किसान सम्मान निधि, नेशनल हाईवे के सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी और सेजेस स्कूल निर्माण, ई-केवायसी, डिजिटल क्राॅप सर्वे, जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल कनेक्शन, अटल पोर्टल, लखपति दीदी, पीडीएस सामग्री गबन करने वाले संचालकों से वसूली, नये राशन कार्ड आदि का विस्तारसे समीक्षा किया गया। जिले में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) द्वारा 73 आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में 17 पूर्ण हो गए हैं, जबकि 17 अप्रारंभ है, वहीं नीवं स्तर तक 11, डीपीसी 4, दरवाजा 8, छत 6, ढलाई 3, प्लास्टर 5 विद्युत 4 पानी 6 अन्य 3 कार्य अपूर्ण हैं।
कलेक्टर डाॅ. संजय ने अधिकारियों को कहा कि अधिकारी अपने विभाग के मैदानी कार्यों का निरीक्षण करें। कोई भी आवेदक जो मांग या शिकायत किया है। उस संबंध में विभागीय कार्यवाही करें और उसकी सूचना आवेदक को दें। यदि आवेदक पात्र है तो उन्हें लाभ मिलेगा और यदि वे अपात्र है तो उन्हें अपात्र की सूचना दिया जाए। आवेदक और अधिकारियों के बीच में किसी प्रकार की जानकारी का अभाव नहीं हो। विभागीय कार्य पुख्ता हो। डाॅ. कन्नौजे ने सीएमएचओ डाॅ. निराला को कहा कि वे छात्रावासों में बालक बालिकाओं का हेल्थ चेकअप करें और वहां रजिस्टर में जिस दिनांक को चेकअप किए उसे दर्ज करें। साथ ही सिकलिन और एनीमिया पाॅजीटिव बच्चों को सामान्य अवस्था लाने तक डाइट चार्ट प्रदान कराएं।

कलेक्टर ने पंचायत विभाग के सीईओ को निर्देश दिए कि पीएम आवास ग्रामीण के कार्यों को स्वयं फील्ड जाकर कार्यों की प्रगति को देखें। किस्त जारी करें और हितग्राहियों को लगातार प्रोत्साहित करें। वर्तमान में अपूर्ण को पूर्ण कराने और अप्रारंभ को प्रारंभ कराने का दायित्व सरपंच सचिव रोजगार सहायक सीईओ आदि का है। सभी अपने कार्यों में तेजी लाएं।

कलेक्टर ने प्रति सप्ताह अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित करने का नवाचार पिछले सप्ताह में शुरू किया था, जिसमें एसडीएम सारंगढ़ अनिकेत साहू और सीएमओ सारंगढ़ सुशील चैधरी को सम्मानित किया गया। इस सप्ताह कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रमाशंकर कश्यप को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस के टंडन, प्रकाश कुमार सर्वे एसडीएम अनिकेत साहू, वर्षा बंसल सहित जिले के जिला स्तरीय और प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...