छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में निशा खूंटे और खिलेश्वरी बंजारे को मिला द्वितीय पुरस्कार…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – संस्कारधानी राजनांदगांव में 9 से 12 सितंबर तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। अंडर-17 आयु वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट में निशा खूंटे ने अपनी योग कुशलता का शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रिदमिक पेयर इवेंट में खिलेश्वरी बंजारे एवं निशा खूंटे की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और क्षमता का परिचय देते हुए पुनः द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। प्रतिभागियों की इस सफलता में व्यायाम शिक्षक ममता साहू की कुशल नेतृत्व एवं लगातार प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ये दोनों बालिकाएं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी (सारंगढ़) की छात्रा हैं। हरदी स्कूल के प्राचार्य विभावरी ठाकुर एवं शिक्षकगणों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...