छत्तीसगढ़

पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया मॉक ड्रिल का आयोजन…

सारंगढ़ जिला पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने को है तैयार...

सारंगढ़-वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस – प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ बस स्टैंड में आज दिनांक 24.05.25 को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस दौरान थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को बस स्टैंड परिसर स्थित रैन बसेरा में संदिग्ध लावारिस बैग मिलने की सूचना पर तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण, बम डिस्पोजल टीम , ट्रैकर डॉग सहित मौके पर पहुंची।इसी क्रम में अन्य विभागों जैसे अग्नि शमन, एम्बुलेंस,पानी टैंकर एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी मौके पर उपस्थित हुए।
संदिग्ध बैग को कार्डन करते हुए परिसर में उपस्थित नागरिकों और यात्री बसों को सुरक्षित परिसर से बाहर निकाला गया ।इस दौरान पुलिस अधिकारी जनता को बार बार संयमित रहने की हिदायत दे रहे थे ।पूरे परिसर की चेकिंग की गई,बम डिस्पोजल टीम के द्वारा बम डिस्पोजल ब्लैंकेट से कवर हुए बम डिस्पोज कर सुरक्षित स्थान भेजा गया।पुलिस प्रशासन के द्वारा नागरिकों को आश्वासन दिया गया कि हर परिस्थिति में पुलिस और प्रशासन उनके साथ है और उनकी सुरक्षा को लेकर कर्तव्यबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...