छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत धारासिव के ग्रामीणों के द्वारा पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ को किया गया शिकायत …

बिलाईगढ़ थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्यवाही की गई मांग ...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – विकास खण्ड बिलाईगढ के अंतर्गत ग्राम पंचायत धारासिव के ग्रामीणों के द्वारा पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ़ को किया गया शिकायत ।
प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि गांव में शराब बंदी के लिए बैठक रखा गया था और अवैध शराब बेचने वाले लोंगों को चेतावनी दी गई थी कि वे गांव में शराब बेचना बन्द कर दें। लेकिन अवैध शराब में संलिप्त कोचियाँ शराब बेचने से बाज नहीं आया इसलिए ग्रामीणों ने इनकी शिकायत बिलाईगढ़ थाना को दिया गया था लेकिन बिलाईगढ़ थाना की ओर से गांव में चलित थाना लगाए गये और ग्रामीणों को जागरूक किया गया । लेकिन ग्रामीणों ने अब चौकानें वाला शिकायत किया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक को दी है । जिसमें ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पर अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को सरंक्षण देने का आरोप लगाए हैं। आरोप है कि स्कूल व साप्ताहिक बाजार के पास कोचियाँ शराब बेच रहे हैं जिससे बच्चों के भविष्य खराब हो रहें है। शराब कोचियाँ शराब बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं उनके हौसले बुलंद है। जिनकी शिकायत सरपँच प्रतिनिधि ने फोन के माध्यम से दी और कार्रवाई की मांग की लेकिन थाना प्रभारी ने उल्टे फोन में ही सरपँच प्रतिनिधि को धमकाया और तुम मुझे मेरा काम मत सिखाओ कहते हुए तुमको देख लूंगा कहा गया। ग्रामीणों ने आगे ए भी आरोप लगाया कि थाना प्रभारी का ड्राईवर शराब बेचने वालों से पैसा वसूली करता हैं।

ऐसे में अब पुलिसिया कार्रवाई पर भी सवालिया उठना लाजमी है। पुलिस पर से लोंगों की भरोसा न उठे इसलिए बिलाईगढ़ थाना प्रभारी पर लगाए जा रहे आरोप की जाँच की जानी चाहिए तांकि मामलें की सच्चाई खुलकर सामने आ सकें।

ग्रामीणों के द्वारा पुलिस अधीक्षक से माँग की है कि बिलाईगढ़ थाना प्रभारी पर उचित कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...