छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को 8 अक्टूबर तक ई-केवायसी कराना अनिवार्य…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा योजना अंतर्गत लाभांवित हितग्राहियों को ई-केवायसी कराने के निर्देश दिये गये हैं।ई-केवायसी के पूर्ण करने के लिए राज्य द्वारा 08 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में महतारी वंदन योजना से 1.89 लाख महिला वर्तमान में लाभान्वित हो रही हैं। जिन महिला हितग्राहियों द्वारा खाद्य विभाग में राशन के लिए अपनी ई-केवायसी करा ली गई है। उनके अलावा अन्य सभी महिला हितग्राहियों द्वारा महतारी वंदन के लाभ के लिए नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में जाकर निःशुल्क अपनी ई-केवायसी करवाया जा सकता है। इसके लिए सीएससी सेंटर को अतिरिक्त शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। यह ई-केवायसी बायोमैट्रिक्स आधार पर होने के कारण हितग्राही का स्वयं जाना जरूरी है। इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी अपने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अथवा मोबाईल नम्बर 8817103805 पर संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...