छत्तीसगढ़

बरमकेला के परीक्षण शिविर में 100 से अधिक दिव्यांग और वृद्धजन हुए लाभान्वित…

दिव्यांगजनों से निःशुल्क बस पास और पेंशन योजना के लिए आवेदन मिला...

संबल योजना से दिव्यागजनों को रोजगार से जोड़ने हेतु आवेदन प्राप्त

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शपथ संकल्प आयोजित

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – समाज कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड बरमकेला में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु आंकलन सह परीक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार को स्थानीय मंगल भवन में किया गया। विशेष आंकलन सह परीक्षण शिविर में चिन्हित दिव्यांगजनों को भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत 1 माह बाद सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। शिविर में समाज कल्याण विभाग की संबल योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल में दिव्यांग जनों को रोजगार स्वरोजगार से जोड़ने हेतु मार्गदर्शन दिया जाकर कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्राप्त किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत दिव्यागजनों को शपथ संकल्प दिलाया गया ।
शिविर में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क बस पास एवं पेंशन योजना का फार्म भी प्राप्त किया गया। इस अवसर उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, जनपद पंचायत बरमकेला से समाज शिक्षा संगठक जयराम पटेल, करारोपण अधिकारी हबीलाल पटेल, चक्रधर नायक, शिशुपाल साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक दल, बीआरपी निराला, नगर पंचायत बरमकेला की टीम, तकनीकी सहायक जय महंत सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांग एवं वरिष्ठजन उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...