छत्तीसगढ़

वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राकृतिक आपदा में परिजनों को हुआ 4 करोड़ 48 लाख का भुगतान…

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने मृतकों के वारिस के लिए चार लाख स्वीकृत किया...

प्राकृतिक आपदा में आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – मुख्य मंत्री विष्णु देव साय सरकार आपदा पीड़ितों के लिए त्वरित सहायता दे रही है। इसी सिलसिले में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले में प्राकृतिक आपदा से हुए मौत पर, सभी मृतकों के वारिस के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत चार लाख रूपये प्रतिव्यक्ति का आर्थिक सहायता स्वीकृत किया है। कलेक्टर धर्मेश कुमार के निर्देशन में वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में प्राकृतिक आपदा से हुए मौत पर, सभी मृतकों के वारिस को 4 करोड़ 48 लाख 84 हजार 600 रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया गया है।

*पानी में डूबने से मौत पर आर्थिक सहायता:*

पानी में डूबने से मौत हुए, उनमें सारंगढ़ तहसील के ग्राम सहसपानी की मृतिका पुष्पा सारथी के पति तिहारु सारथी के लिए और ग्राम सहसपानी के ही निवासी नेतराम बरिहा की पत्नी नीला बरिहा के लिए,ग्राम टिमरलगा के मृतक महेंद्र पटेल (पिता) और मृतिका मीनू पटेल (माता) के पुत्री रोशनी पटेल के लिए, ग्राम टिमरलगा के ही मृतक फूलसिंह पटेल के पुत्री धनेश्वरी पटेल के लिए, भटगांव के मृतक धनवादास वैष्णव की पत्नी फागेश्वरी के लिए राशि स्वीकृत किया गया है।

*सर्प और बिच्छू दंश से मौत पर आर्थिक सहायता*

सर्पदंश से मौत हुए, उनमें सारंगढ़ तहसील ग्राम अमलडीहा के मृतिका शिव कुमारी सारथी के पिता लक्ष्मण सारथी के लिए, ग्राम ठाकुरपाली के मृतक शौकीलाल निषाद की पत्नी मालती निषाद के लिए, बिच्छू दंश से मृत्यु होने पर सरिया तहसील के ग्राम सांकरा की मृतिका प्रतिमा दांडी के पति संजीव दांडी के लिए राशि स्वीकृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...