छत्तीसगढ़

कलेक्टर- एसपी ने मनोविकास केंद्र का लिया जायजा…

बलौदाबाजार – कलेक्टर दीपक सोनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने गुरुवार क़ो नवीन क़ृषि उपज मण्डी परिसर मे संचालित मनोविकास केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न मानसिक विकारों से पीड़ित बच्चों क़ो दी जा रही ईलाज की सुविधाएं की जानकारी ली एवं बच्चों के माता -पिता की प्रतिक्रियायें से अवगत हुए। अभिभावकों ने बताया कि मनोविकास केंद्र मे ईलाज से बच्चों मे सुधार आ रहा है।

कलेक्टर एवं एसएसपी ने केंद्र के एडमिन कक्ष, चिल्ड्रन हॉल,फिजियोथेरेपी रूम, ऑडियोमेट्री रूम सहित बैठक हाल का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों की जरुरत के अनुसार आवशयक ईलाज, अभ्यास, थिरेपी आदि नियमित रूप से कराने के निर्देश दिये।
बताया गया कि वर्तमान में 40 विशेष देखभाल वाले बच्चे मनोविकास केंद्र में भर्ती है। इन बच्चों क़ो पढ़ाने के लिए 3 स्पेशल एजुकेटर हैं। फिजियो थिरेपिस्ट, ऑडियो मेट्रियोलॉजिस्ट और योगा प्रशिक्षक हैं। मनोविकास केंद्र केवल डे बोर्डिंग है। दिन मे ही बच्चों क़ो रखा जाता है। बच्चों क़ो घर से लाने एवं पहुंचाने के लिए बस की सुविधा है।

उल्लेखनीय है कि डीएमएफ फण्ड से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये क़ी लागत से समाज कलयाण विभाग के माध्यम से संचलित होने वाले यह मनोविकास केंद्र अपने तरह का प्रदेश का पहला केंद्र है।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम सीमा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...