छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने खाद्य विभाग का समीक्षा कर धान संग्रहण केन्द्र का किया निरीक्षण…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राईस मिलरों की समीक्षा बैठक की। जिला के ऐसे राईस मिलर जिन्होने धान के ई-नीलामी के अंतर्गत एक भी प्राईस मैच नहीं किया है। जिले के ऐसे सभी राईस मिलरों को 02-02 स्टेक प्राईस मैच अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिए। कलेक्टर ने भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा की स्थिति का समीक्षा कर मिलरों को त्वरित गति से चावल जमा करने के निर्देश दिये। बैठक के बाद कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे सारंगढ़ स्थित धान संग्रहण केन्द्र टीसीपीसी का निरीक्षण किया एवं संग्रहण केन्द्र में स्टेक में रखे गये धान के त्वरित उठाव करने जिला खाद्य अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी को निर्देश दिये। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, जिला विपणन अधिकारी शीतल कुमार भोई, जिला प्रबंधक खाद एवं नागरिक आपूर्ति निगम एवं समस्त सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के टॉपर बच्चों को किया सम्मानित... स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरि... कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक... जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय - कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति... कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान... निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ... बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान, स्कूल परिसर के कब्ज़ा पर चला बुलडोजर...