छत्तीसगढ़

राज्यपाल पुरस्कार अलंकरण से 55 स्काउट्स गाइड्स सम्मानित…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार अलंकरण समारोह राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, राजभवन सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) विजय यादव, राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) सुश्री शिवानी गणवीर, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) शैलेन्द्र कुमार मिश्रा एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती सरिता पांडेय सहित विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त अजय गोपाल, जिला शिक्षाधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट एलपी पटेल, जिला आयुक्त गाइड सोमा सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में एवं जिला सचिव डॉ. पूनम सिंह साहू के नेतृत्व में सर्वश्रेष्ठ रोवर अनुज साहू, सर्वश्रेष्ठ स्काउट दीपक सिंह ठाकुर को राज्यपाल अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें स्काउटिंग के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान एवं सेवा कार्यों के लिए प्रदान किया गया। जिले से स्काउट शुभम निषाद, गाइड आंचल पटेल एवं रोवर राजमणी बंजारे को राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनके अनुशासन, सेवा भावना एवं नेतृत्व कौशल को राज्य स्तर पर मान्यता मिली।
जिला सचिव साहू ने बताया कि राजभवन में राज्यपाल द्वारा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सेजेस सरसीवां से 2, शाउमावि घरजरा से 15, शास. हाई स्कूल मनपसार से 4, शाउमावि पुरगांव से 5, शाउमावि धोबनी से 1, शाउमावि पवनी से 1, प्रेम भुवन प्रताप भटगांव से 2 , शाउमावि गाताडीह से 1, के पी हायर से. स्कूल बंधापाली से 9, शाउमावि देवगांव से 6, शाउमावि सरिया से 7, सरस्वती शिशु मंदिर बरमकेला से 1, महाराणा प्रताप ओपन रोवर क्रू से 2 कुल 55 स्काउट- गाइड, रोवर-रेंजर को राज्य पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 129 के तहत सीमांकन कराने हेतु किया गया आवेदन... शिव महापुराण में वर्णित त्याग और सहयोग का अद्भुत प्रसंग है समुद्र मंथन की कथा... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जलीय जीव जंतुओ के संरक्षण के लिए दिलाई शपथ... सावधान मनरेगा का नया अवतार VB G RAM G छीन लेगा आपके काम का कानूनी अधिकार... अवैध कब्जाधारी के द्वारा दि गई झूठे केश में फंसाने की धमकी की शिकायत पर ईमानदार पुलिस अधिकारी शिव कु... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला क्षेत्र के 3 छात्रावासों का किया निरीक्षण... आंगनबाड़ी में बच्चों को नाम, अक्षर ज्ञान, गिनती, बोलने का आत्मविश्वास के बारे में सीखाना चाहिए : कले... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी... बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी हुई तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर डॉ... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी...