छत्तीसगढ़

शिक्षा और रोजगार के बदले युवाओं को शराब की सौगात देना न केवल उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है…….. बल्कि यह हमारे महान संतों एवं वीर शहीद की धरती का भी अपमान है।…….. तरुण खटकर…

सोशल एक्टिविस्ट एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री तरुण खटकर ने...

रायपुर – छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की शराब नीति और उनकी खोटी नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि है एक ओर सरकार ने शराब बंदी का वादा किया था लेकिन दूसरी ओर सरकार ने छत्तीसगढ़ में 10 प्रतिशत नई दुकानें की अनुमति दी है जिसके तहत 67 नई दुकानें खोलने जा रही है जिसमें बलौदा बाजार भाटापारा जिले में 21 शराब दुकानें खुलेंगी ।

श्री खटकर ने बलौदा बाजार भाटापारा जिले में 21 नवीन शराब दुकान खोले जाने के विरोध में कहा कि
यह हमारे महान संतों एवं वीर शहीद की धरती और उनके आदर्शों का अपमान है ,

हमारे महान संत ..संत कबीर, संत गुरु घासीदास बाबा, शहीद वीर नारायण सिंह जी जिन्होंने मानव समाज को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए महान आदर्श स्थापित किया था आज उस पवित्र भूमि में 21 नई दुकानें खुलनें से उनकी विरासत का अपमान होगा।

तरुण खटकर ने कहा कि भाजपा ने सरकार में आने से पहले राज्य की जनता को शराब बंदी का वादा किया था लेकिन अब सरकार में आने के बाद अपने वादे पर ठोस कदम उठाने के बजाय नई शराब दुकान खोल रही इसलिए सवाल उठता है, उन्होंने कहा यह समय सरकार को अपने वादों की समीक्षा कर उसे पूरा करना चाहिए और युवाओं के भविष्य के लिए काम करना चाहिए शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है,न कि शराब की सौगात देना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...