छत्तीसगढ़

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मनोविकास केंद्र का किया अवलोकन…

बच्चों एवं अभिभावकों से की मुलाक़ात, केंद्र के प्रयास क़ो बताया सेवा और समर्पण की मिसाल...

बलौदाबाजार – प्रवास के दौरान कृषि उपज मंडी परिसर बलौदाबाजार स्थित मनोविकास केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों से बातचीत की। राज्यपाल ने केंद्र मे मानसिक विकारों से पीड़ित बच्चों के ईलाज एवं अन्य व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इस कार्य क़ो सेवा और समर्पण की मिसाल बताया।

इस दौरान राज्यपाल ने कई विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से संख्या एवं अक्षर की पहचान, पज़ल क़ो ठीक करने क़ो कहा जिसमें कई बच्चों ने सही जवाब दिया। बच्चों ने राज्यपाल क़ो स्वयं के द्वारा बनाए ग्रीटिंग कार्ड एवं राज्यपाल श्री डेका की स्केच तस्वीर भेंट की जिसे राज्यपाल ने खूब सराहा।अवसर पर शेष साहू ने गायत्री मंत्र का उच्चारण कर सुनाया वहीं नीलकमल, पुष्कर, सोमनाथ ने योग प्रदर्शन किया।

*मनोविकास केंद्र : विशेष बच्चों के समग्र विकास हेतु समर्पित संस्थान*

बलौदा बाजार स्थित मनोविकास केंद्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास और पुनर्वास के लिए समर्पित संस्थान है। यह केंद्र अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र रवान के सीएसआर मद से संचालित हो रहा है और वर्तमान में 40 से अधिक बच्चों को विशेष शिक्षा, चिकित्सा सहायता, व्यावसायिक प्रशिक्षण और समग्र विकास की सुविधाएँ प्रदान कर रहा है। यह केंद्र जनवरी 2025 से शुरू हुआ है और अल्प समय मे ही बेहतर परिणाम सामने आने लगा है।यहाँ विशेष शिक्षा, थेरेपी सेवाएँ (फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, बिहेवियर थेरेपी), व्यावसायिक प्रशिक्षण (सिलाई, कंप्यूटर साक्षरता, बागवानी), मनोवैज्ञानिक परामर्श, और खेल व सांस्कृतिक गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं। साथ ही, बच्चों के आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों से भी जोड़ा जाता है।

इस दौरान कलेक्टर दीपक सोनी, राज्यपाल के उप सचिव हिना अमिनेश नेताम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी मयंक अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गोते सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...