छत्तीसगढ़

60 लाख की लागत से लगीं स्ट्रीट लाइटें खराब, पवनी में धरना 15वें दिन भी जारी…

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में हो रहा विरोध प्रदर्शन...

ठेकेदार इमरान खान व CMO पर भ्रष्टाचार की मिलीभगत का आरोप, अन्य नगर पंचायतों में भी घोटाले का संदेह…

बिलाईगढ – पवनी नगर पंचायत द्वारा 60 लाख रुपये की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइटें कुछ ही महीनों में खराब हो चुकी हैं। नगर की गलियों में अंधेरा पसरा हुआ है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के सामने दिया जा रहा धरना लगातार 15वें दिन भी जारी है।

यह विरोध प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष श्री भागवत साहू के नेतृत्व में किया जा रहा है। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया है कि इस योजना में ठेकेदार इमरान खान और नगर पंचायत के CMO (मुख्य नगर अधिकारी) की मिलीभगत से बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है।

सबसे गंभीर बात यह सामने आई है कि ठेकेदार इमरान खान पर पहले भी कई अन्य नगर पंचायतों में इसी तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के आरोप लगे हैं। नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि इमरान खान के खिलाफ राज्य स्तरीय जांच हो और उसकी सभी परियोजनाओं की निष्पक्ष समीक्षा की जाए।

धरने में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश विश्वकर्मा, शरीफ अंसारी, सालिक राम गृतलहरे, केशव साहू, राधे साहू, मनोज साहू, मुरली साहू सहित नगर के अनेक जागरूक नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने मिलकर निम्नलिखित मांगें रखीं:

1. खराब स्ट्रीट लाइटों की तुरंत मरम्मत कराई जाए।

2. 60 लाख की परियोजना में हुई अनियमितताओं की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए।

3. ठेकेदार इमरान खान एवं CMO के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

 

श्री भागवत साहू ने कहा:
यह सिर्फ पवनी की नहीं, पूरे क्षेत्र की जनता से धोखा है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो यह आंदोलन जिला मुख्यालय और राजधानी तक ले जाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...