छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने की नगरीय निकायों की समीक्षा…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि वसूली कार्य में सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ की प्रगति कम है। कलेक्टर ने राजस्व वसूली को बढ़ाने के लिए संपत्तिकर, जलकर जैसे विभिन्न करों को मिशन मोड में वसूली करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगामी मानसून के मद्देनजर नगरीय निकायों के विभिन्न निर्माण कार्यो को बरसात के पहले पूरा करने के निर्देश दिए। सारंगढ़ में कचरा कलेक्शन एवं स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक नहीं होने पर डॉ संजय कन्नौजे ने नगर क्षेत्र में कचरा कलेक्शन को बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ साथ सार्वजनिक जगह पर कचरा फेंकने को पहली बार समझाइस देकर छोड़ने और दूसरी बार जुर्माना करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने घुमंतू पशु की रोकथाम, बरसात से पहले नालियो की सफाई, नाली में कचरा डालने वालों पर कार्यवाही, अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही, स्वीकृत आवास को जल्द पूर्ण करने, शहर के मुख्य जगह पर लाइट की व्यवस्था करने, स्ट्रीट लाइट को ठीक करने, सभी नगरीय निकायो में गार्डन, मुक्तिधाम जैसे सार्वजनिक उपयोग हेतु ज़मीन चिन्हांकन कर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, सीएमओ राजेश पांडेय, उप अभियंता उत्तम कंवर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...