छत्तीसगढ़

तिरंगा यात्रा पर भटगांव में गूंजा भारत माता की जय नारा…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत के जवानों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी कायराना हरकत का मुंह तोड़ जवाब दिया जिसमें ऑपरेशन सिंदूर सफल हुआ। इसी के मद्देनजर सैनिकों की सम्मान और उनके हौसला अफजाई के लिये नगर पंचायत भटगांव में देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा निकाला गया। यह यात्रा नगर के राजमहल के पास से शुरू होकर बस स्टैंड में समाप्त हुआ। यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम और जय जवान जय किसान के नारे पूरे जोश के साथ लगाये। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, पार्षदगण सहित नगरीय निकाय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में आमजन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...