छत्तीसगढ़

लखपति दीदी मनोरमा नायक की तरह दूसरे भी अपनाएं डेयरी व्यवसाय : कलेक्टर डॉ कन्नौजे…

कलेक्टर ने पशुपालक के घर जाकर डेयरी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ग्राम झनकपुर के पशुपालक किसान, लखपति दीदी मनोरमा नायक एवं जीवनलाल नायक के डेयरी का निरीक्षण घर जाकर किया। इस दौरान वहां उनके बाड़ा में 5 एचएफ (जर्सी) गाय और उनके बछड़े थे। बाड़ा में बिजली व्यवस्था, बैठने के लिए सीट, खाने के लिए चारा में कुटी (पुआल के टुकड़े), खली, सफाई के लिए टंकी, दूध दुहने के लिए मशीन, गोबर से गोबर गैस बनाने का सेटअप आदि आवश्यक सुविधा को अपनाया गया है। कलेक्टर ने इन सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने पशुपालक किसानों को कहा कि इस गौसेवा कार्य को अन्य ग्रामीणों को भी अपनाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान एसडीएम वर्षा बंसल, सीईओ जनपद पंचायत बरमकेला अजय पटेल उपस्थित थे।

कलेक्टर को पशुपालकों और पशुधन विकास विभाग के मैदानी कर्मचारियों ने जानकारी दी कि ग्राम झनकपुर और विक्रमपाली में 100 प्रतिशत कृत्रिम गर्भाधान (एआई) से गाय से संतान उत्पत्ति किया जा रहा है। पशुपालक किसान ने एक गाय खरीदी थी, जिसके बछड़ों की संख्या अब 5 पांच हो गई है। प्रतिदिन 50 लीटर गाय दूध की बिक्री वो गांव में ही करते हैं। इससे होने वाले आय से पशुपालक अपने बेटी को दिल्ली की कोचिंग में पढ़ाई करवा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन...