छत्तीसगढ़

बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया अक्ती पर्व, रचाया गुड्डा-गुड़िया का विवाह…

बिलाईगढ़- अक्ती (अक्षय तृतीया) पर्व के अवसर पर नगर पंचायत पवनी के वार्ड क्र 14 में बच्चों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गुड्डा-गुड़िया का विवाह समारोह आयोजित कर उत्सव को हर्षोल्लास से मनाया। इस विशेष आयोजन में बच्चों ने अपने-अपने घरों से सजावटी कपड़े, खिलौने, फूल और मिठाइयाँ जुटाकर एक छोटी सी विवाह मंडप की रचना की।
समारोह की शुरुआत बच्चों ने मंगलाचरण और हल्दी-मेहंदी रस्मों के साथ की। गुड्डे को दूल्हा और गुड़िया को दुल्हन के रूप में सजाया गया। बच्चों ने परिवार के बड़े-बुजुर्गों से सीखे हुए पारंपरिक विवाह मंत्रों और गीतों को गाकर वातावरण को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।
मोहल्ले के कई बच्चों ने बारात का आयोजन भी किया, जिसमें नाच-गाने के साथ बारात निकाली गई। विवाह की सारी रस्में जैसे कन्यादान, फेरे और विदाई भी प्रतीकात्मक रूप से निभाई गईं। गायत्री प्रज्ञा पीठ पवनी के प्रमुख ट्रस्टी मनोहर लाल साहू के सौजन्य से सभी बच्चों एवम कार्यक्रम में शामिल मोहल्ले वासियों को भोज कराया गया तथा बच्चों ने मिठाइयों का वितरण कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
इस आयोजन में न केवल बच्चों को परंपराओं की जानकारी मिली, बल्कि आपसी सहयोग, संगठन और सांस्कृतिक मूल्यों की भी शिक्षा मिली। दिनेश साहू,पूर्व जनपद सदस्य मिथिला श्रीवास ने बच्चों की इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी में संस्कृति के प्रति जागरूकता आती है।
गुड्डा-गुड़िया के इस प्रतीकात्मक विवाह ने न केवल बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाई, बल्कि मोहल्ले में सामूहिक उल्लास का वातावरण भी बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...