छत्तीसगढ़

जागव वोटर कार्यक्रम के तहत बिहान क़ी महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली…

बलौदाबाजार- राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सोनी के मार्गदर्शन में एवं सी ईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा जिले में स्व सहायता समूहों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार क़ो इस अभियान के तहत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों और संकुल संगठन स्तर पर महिलाओं द्वारा शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता रैली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिहान समूह की महिलाओं द्वारा ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान के महत्व को समझाया गया और सभी को अपने मताधिकार का सही तरीके से उपयोग करने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही आमजनों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया, ताकि आगामी चुनावों में अधिक से अधिक लोग अपने वोट का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।जाबो कार्यक्रम के माध्यम से जिलेभर में आमजनों को मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सभी नागरिक चुनावों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...