छत्तीसगढ़

सारंगढ़ में बुधवार को होगा जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन…

दिव्यांग भी प्रमाण पत्र के लिए करा सकते हैं चेकअप...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला तथा सिविल सर्जन सह- मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में जिला मेडिकल बोर्ड, दिव्यांग मेडिकल बोर्ड हेतु मेडिसीन विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ तथा महिला चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में प्रत्येक बुधवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला में लगातार मेडिकल बोर्ड के मांग की दृष्टि से इस सुविधा का शुभारंभ किया गया है। पूर्व में केवल शनिवार को दिव्यांग मेडिकल बोर्ड का आयोजन होता था तथा जनरल फिटनेस हेतु रायगढ़ जिला चिकित्सालय में आमजन को जाना पड़ता था जिससे उसको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस सुविधा का प्रारंभ होने से आमजनों को राहत मिल रहा है।

सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, नौकरी में ज्वाइनिंग, सिकलसेल मरीजों, अस्थिरोग, मानसिक विकार संबंधी बहुदिव्यांगता आदि के लिए सभी वर्ग के लोग मेडिकल बोर्ड में उपस्थित होकर अपना प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...