छत्तीसगढ़

पहली बार के वोटर कविता ने उत्साह के साथ किया मतदान…

बलौदाबाजार भाटापारा- लोकतंत्र के इस महापर्व में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करना किसी भी युवा नागरिक के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण होता है। वार्ड क्रमांक 09, घासीदास चौक पारा, कोनारी की 19 वर्षीय कविता टंडन ने भी इसी उत्साह और जोश के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र में अपनी सहभगिता निभाने मतदान किया।

मतदान के बाद कविता टंडन ने कहा, “यह मेरे लिए एक गर्व का क्षण है। पहली बार मतदान करने से एक जिम्मेदार नागरिक होने का एहसास हुआ। हर युवा को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, क्योंकि यही सशक्त लोकतंत्र की नींव है।” स्थानीय प्रशासन और चुनाव अधिकारियों ने भी पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए सराहा। क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सभी मतदाताओं से अपील है कि वे अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरि... कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक... जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय - कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति... कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान... निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ... बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान, स्कूल परिसर के कब्ज़ा पर चला बुलडोजर... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया सारंगढ़ में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ...