छत्तीसगढ़

बैंकिंग कार्य में सभी दस्तावेज की कमी को एकसाथ बताएं सभी बैंक: कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू…

कलेक्टर ने लिया डीएलसीसी की बैठक...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर एवं अध्यक्ष धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अग्रणी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तत्वाधान में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) का बैठक लिया।

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने सभी बैंक अधिकारियों को कहा कि बिहान समूह के सखी, स्व सहायता समूह और पीएम स्वरोजगार सृजन तथा एसटी एसी वर्ग के लिए अंत्यावसायी की योजना के हितग्राहियों को उनके आवेदन में जितने दस्तावेज, हस्ताक्षर आदि की कमी है, उसे एक चेकलिस्ट अनुसार जानकारी दें। उन्हें उनके बैंक में आने के दौरान उनके दस्तावेज चेक कर लें। ऐसा नहीं होना चाहिए कि वे दिनभर बैंक में बैठे रहे और आप एक कमी निकालकर उनका आवेदन लौटा दें। कलेक्टर ने योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देने के लिए बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस बैठक में जिला अग्रणी बैंक अधिकारी सुरेश दमके, सारंगढ़ एसबीआई के लाल बहादुर गुप्ता, अंत्यावसायी विकास निगम के अधिकारी मनोज कुमार भगत, जिला व्यापार एवं उद्योग के अधिकारी कमल ध्रुव, ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) के श्रवण श्रीवास्तव सहित सभी बैंक,माइक्रो फाइनेंस आदि के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...