छत्तीसगढ़

कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों के साथ किया उप जेल सारंगढ़ का निरीक्षण…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने सारंगढ़ उप जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल परिसर में चल रहे बैरक निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को लगातार आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने जेल में निरुद्ध बंदियों की संख्या, उनकी व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी जेलर से ली। जेलर ने बताया कि अधिकांश बंदी स्थानीय सारंगढ़ जिले के हैं।

कलेक्टर ने सारंगढ़ बीएमओ को निर्देशित किया कि बंदियों का नियमित रूप से मेडिकल टीम के माध्यम से रूटीन स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। कलेक्टर एवं एसपी ने बंदियों से बातचीत कर उनके दैनिक दिनचर्या, भोजन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सारंगढ़ उमेश कुमार साहू, सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव, डॉ रामलाल सिदार, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, एडिशनल एसपी निमिषा पाण्डेय, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों के साथ किया उप जेल सारंगढ़ का निरीक्षण... आदिवासी कांग्रेस कमेटी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने की ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी... प्रसव के दौरान 1 भी मातृ और शिशु की मृत्यु नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू... पीएम मत्स्य संपदा योजना से मछुआरों को मिलेगा निशुल्क बीमा, आर्थिक सहायता और अनुदान... कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति...