छत्तीसगढ़

सरिया में 100 बिस्तर अस्पताल उन्नयन से नागरिकों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा में बढ़ोतरी…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इस बजट में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए बहुउद्देशीय स्टेडियम निर्माण और सरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन करने का प्रावधान किया गया है। सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरिया ओडिशा और छत्तीसगढ़ का सीमावर्ती क्षेत्र है, जहां 10 बिस्तर अस्पताल का उन्नयन 100 बिस्तर हो जाने से मेडिकल स्टाफ के पद, भवन, मशीन उपकरण का नया सेटअप स्थापित होगा, जिससे जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा में बढ़ोतरी होगी। सरिया के स्थानीय निवासी और पत्रकार प्रशांत प्रधान ने कहा कि कई वर्षों से स्थानीय मांग रही है कि सरिया में बड़ा अस्पताल स्थापित किया जाए। इस अस्पताल के खुल जाने की घोषणा से अंचलवासियों में खुशी का माहौल है। अब उन्हें अन्य शहरों की ओर जाना नहीं पड़ेगा। नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने इस घोषणा पर अपनी खुशी जाहिर की है। सीएमएचओ डॉ निराला, पत्रकार प्रधान और अध्यक्ष अग्रवाल ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...