छत्तीसगढ़

कांग्रेस की नीतियों पर युवाओं का विश्वास: सेमराडीह के युवा, कांग्रेस में शामिल हुए…

बलौदा बाजार – कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और जनहितकारी कार्यों से प्रभावित होकर आज, जिला कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष सुश्री सुमित्रा घृतलहरे के समक्ष ग्राम सेमराडीह के कई युवकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

युवाओं के कांग्रेस प्रवेश का नेतृत्व पूर्व इंटक कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सेन ने किया।

​युवाओं के इस उत्साहपूर्ण कदम का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष सुश्री सुमित्रा घृतलहरे ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि युवा पीढ़ी राहुल गांधी और दीपक बैज से प्रभावित होकर कांग्रेस के सिद्धांतों और जनसेवा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहे है।
उन्होंने कहा कि युवाओं का यह साथ न केवल संगठन को मजबूती देगा, बल्कि जिले में कांग्रेस के कार्यों को और भी गति प्रदान करेगा।

पूर्व प्रदेश महामंत्री तरुण खटकर
ने कहा कि जिलाध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे का नेतृत्व क्षमता दर्शाता है कि जमीनी स्तर पर पार्टी की पहुंच और स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है जिससे जिले के युवा शक्ति अब पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनने के लिए तैयार है।
युवाओं का यह नया जुड़ाव निश्चित रूप से आगामी चुनावों और भाजपा सरकार के अन्याय के विरुद्ध न्याय की लड़ाई में पार्टी की ऊर्जा और क्षमता को बढ़ाएगा

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण सेन ने कहा कि सेमराडीह के युवाओं का कांग्रेस प्रवेश पार्टी के लिए साकारात्मक संदेश है। बढ़ती बेरोज़गारी, ‌बेतहासा महंगाई, महंगी बिजली,और किसानों के खाद बीज दवाई पर भाजपा सरकार की गलत नितीयो से युवा खासे नाराज हैं जो अधिक संख्या में जुड़ने के लिए लगातार संपर्क कर रहे।

​नवप्रवेशित युवाओं ने कहा कि हम राहुल गांधी के भारत को एकता के सुत्र में जोड़ने की विचार धारा और कांग्रेस के अच्छे कार्यों और संगठन की समावेशी रीति-नीति से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है।

उनका मानना है कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो सही मायने में आम जनता,गरीब, किसान, महिला, विशेषकर युवाओं के हितों के लिए कार्य करती है।

सभी वरिष्ठ नेताओं ने युवा साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया

ग्राम सेमराडीह से प्रमुख रूप से कोमल साहु,किरण यादव, योगेश यदु,दुलेश्वर ध्रुव, नवीन ध्रुव, मनीष ध्रुव , टिकेश्वर साहु, विनोद कुमार यदु, गणेश राम ध्रुव, श्रवण ध्रुव, पूनमचंद ध्रुव, योगेश राजा यादव कांग्रेस पार्टी शामिल हुए

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुश्री सुमित्रा घृतलहरे के साथ प्रमुख रूप से तरुण खटकर, प्रवीण सेन, देवेन्द्र वर्मा, चित्रेश्वर साहु,निरज वर्मा पुलकित सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...