छत्तीसगढ़
बिलाईगढ में धूम धाम से किया गया गणेश विसर्जन …

बिलाईगढ – अनंत चौदस के दिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ गणपति जी की प्रतिमा का किया गया विसर्जन।
मिली जानकारी के अनुसार बिलाईगढ निवासी अधिवक्ता आर के जायसवाल के निवास में विधिवत पूजन – अर्चन के बाद गणेश जी की मूर्ति को विसर्जन के लिए भारी उत्साह से निकाला गया। जिसमें अधिवक्ता आर के जायसवाल के परिवार के साथ बड़ी संख्या में आस पास के लोग उपस्थित रहे।




