छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने तहसील और जनपद कार्यालय का निरीक्षण किया…

सारंगढ़ बिलाईगढ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने इंद्रजीत बर्मन जिला पंचायत सीईओ के साथ बरमकेला क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान जनपद पंचायत बरमकेला एवं तहसील कार्यालय के सभी शाखा और कक्षों का अवलोकन किया। जनपद पंचायत बरमकेला में चक्रधर नायक द्वारा कलेक्टर का स्वागत किया। कलेक्टर ने अधिकारियों और सभी शाखाओं के लिपिक एवं अन्य कर्मचारियों से पीएम आवास, मनरेगा कार्य के बारे में जानकारी लिए। इस दौरान चक्रधर नायक, कमलेश कुमार मेहरा, शीशुपाल साहू सहित अन्य स्टाफ उपस्थित थे। कलेक्टर और सीईओ ने ग्राम संडा में पंचायत विभाग के कार्यों का भी अवलोकन किया।

इसी क्रम में कलेक्टर ने तहसील कार्यालय बरमकेला का अवलोकन किया जिसमें स्टेशनरी, भू अभिलेख, राजस्व रिकॉर्ड कक्ष, वीसी कक्ष, आवक जावक, तहसीलदार कक्ष आदि का अवलोकन किया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने तहसीलदार को लोक सेवा गारंटी के बोर्ड को कार्यालय के मुख्य द्वार में चिपकाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसील में बैठक व्यवस्था, साफ सफाई, कार्य प्रणाली आदि का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान शनि राम पैंकरा तहसीलदार, लिपिक ललित पटेल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 129 के तहत सीमांकन कराने हेतु किया गया आवेदन... शिव महापुराण में वर्णित त्याग और सहयोग का अद्भुत प्रसंग है समुद्र मंथन की कथा... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जलीय जीव जंतुओ के संरक्षण के लिए दिलाई शपथ... सावधान मनरेगा का नया अवतार VB G RAM G छीन लेगा आपके काम का कानूनी अधिकार... अवैध कब्जाधारी के द्वारा दि गई झूठे केश में फंसाने की धमकी की शिकायत पर ईमानदार पुलिस अधिकारी शिव कु... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला क्षेत्र के 3 छात्रावासों का किया निरीक्षण... आंगनबाड़ी में बच्चों को नाम, अक्षर ज्ञान, गिनती, बोलने का आत्मविश्वास के बारे में सीखाना चाहिए : कले... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी... बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी हुई तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर डॉ... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी...