छत्तीसगढ़

चुनावी रंजिश के चलते 02 दो पक्षों में संघर्ष से 01 की मौत…

02 घायलअपराध दर्ज कर 8 आरोपी गिरफ्तार...

सभी आरोपीयो को भेजा गया न्यायिक डिमांड पर जेल

बिलाईगढ – सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत  अलीकुद तालगांव में पंचायत चुनाव में पंच प्रत्याशी हेतु दो पक्षों में महिलाएं खड़ी थी एक पक्ष के महिला प्रत्याशी के विजय होने पर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा गाली गलौज झगड़ा विवाद करने लगे जिस पर पूर्व में मृतक गणेश्वर चंद्र व अन्य लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीबद हुआ था दिनांक 05.03.2025 को सुबह 9:00 बजे लगभग मृतक गणेश्वर चंद्रा तथा दूसरे पक्ष के अवल पटेल के बीच विवाद शुरू हुआ और दो पक्षों के इस संघर्ष में लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी से मारपीट किया गया जिसमे 02 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा 01 की मृत्यु हो गई सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 296 115 (2) 103 (1) 109 (1)191 (2) 191(3) 190 324 (6) BNS के तहत पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया,संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पेट्रोलिंग लगाई गई है।

*गिरफ्तार आरोपीगण*
1अवल पटेल पिता छोटेलाल पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी अलीकूद
2. अशोक कुमार पटेल पिता छोटेलाल पटेल उम्र 24 वर्ष ग्राम अलीकूद
3. दिलीप पटेल पिता भुनेश्वर पटेल उम्र 32 वर्ष ग्राम अलीकूद
4. छोटेलाल पटेल पिता रामदीन पटेल उम्र 50 वर्ष ग्राम            अलीकूद
5. राजू कुमार पटेल पिता भारत लाल पटेल उम्र 31 वर्ष ग्राम      अलीकूद
6. विभीषण पटेल पिता रामदीन पटेल उम्र 60 वर्ष ग्राम            अलीकूद
7. संतोष पटेल पिता भारत लाल पटेल उम्र 34 वर्ष ग्राम            अलीकूद
8.भारत पटेल पिता रामदीन पटेल उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम अलीकूद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले 13 प्रकरण में 39 सौ का जुर्माना... न्यायालय कलेक्टर सारंगढ़ में 24 मार्च को उपस्थिति के लिए शिवा साहू को अंतिम अवसर... न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ की पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का क... एनक्यूएएस राष्ट्रीय टीम द्वारा होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का मूल्यांकन... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वनांचल ग्राम पिरदा के स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया... कलेक्टर एसपी ने होली के पूर्व सारंगढ़ में निकाला फ्लैग मार्च... जिला टास्क फ़ोर्स ने कोसीर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर किया कार्यवाही... किसानों को 28 फरवरी को मिलेगा धान का बोनस...