छत्तीसगढ़

बड़ी संख्या में आये बोलिदारों को दी गई रेत खदान नीलामी की ट्रेनिंग…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – जिले में महानदी के तटीय क्षेत्र के आसपास स्थित 5 रेत खदानों जसपुर व दहिदा, बरगांव, मिरचिद (अ), मिरचिद (ब) के 4.99 हेक्टेयर रकबा क्षेत्र का उत्खनन पट्टा आबंटन किया जाएगा। खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के नेतृत्व में ई नीलामी के संबंध में बड़ी संख्या में आये बोलीदारों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सारंगढ़ में 6 नवंबर को दोपहर 12 बजे प्रशिक्षण दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की वेबसाईट पर उपलब्ध है।

*रेत उत्खनन पट्टा आबंटन के लिए 7 से 13 नवंबर तक होगी ई-नीलामी*

कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के नियम-7 के अंतर्गत इलेक्ट्राॅनिक-नीलामी (रिवर्स आक्शन) के माध्यम से उत्खननपट्टा आबंटन हेतु अर्हता प्राप्त इच्छुक बोलीदारों से
इलेक्ट्राॅनिक-नीलामी (रिवर्स आक्शन) हेतु तकनीकी एवं वित्तीय बोली, 7 नवंबर से 13 नवंबर 2025 (07 दिवस) तक निविदा जमा की जाएगी। बोलियां केवल आनलाईन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।

*ईनीलामी में शामिल होने के लिए आवश्यक दस्तावेज*

ईनीलामी में शामिल होने वालों के लिए आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, पेनकार्ड, निवास पत्र, पॉवर ऑफ़ अटॉरनी (फर्म, कम्पनी) जीएसटी (फर्म, कम्पनी) पेन कार्ड, खनिज बकाया के संबंध में शपथ पत्र, नो ड्यूज शपथ पत्र, कैंसिल चेक, डिजिटल सिग्नेचर, मोबाईल नंबर, ईमेल, बैंक खाता विवरण शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...