छत्तीसगढ़

512 नग नशीले कैप्सूल के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार डभरा पुलिस की कार्यवाही…

डभरा-पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर डभरा सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में घटना दिनांक 30.01.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि अवास प्लाट डभरा का दिनेश कुमार बैरागी कालेज मोड डभरा के पास यात्री प्रतीक्षालय के पास एक पीले रंग के प्लास्टिक थैला में मादक पदार्थ कैप्सूल नशीली दवाई बिक्री करने के लिये ग्राहक का इतजार कर रहा है कि मुखबीर सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराते हुए सूचना तस्दीक हेतु मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही हेतु कालेज मोड डभरा के पास स्थित प्रतिक्षालय के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति पीला रंग के प्लास्टिक थैला रखा बैठा मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम दिनेश कुमार बैरागी वार्ड नं. 03 का रहने वाला बत्ताया। जिसमे विधिवत्त कार्यवाही कर तलाशी लेने पर दो पैकेट में स्पेस्मो प्रॉक्सीवों प्लस कैप्सूल 6-6 स्ट्रीप एवं खुला हुआ 10 पत्ता कैप्सूल प्रत्येक पत्ता में 8-8 तथा स्ट्रीप में 24-24 कैप्सूल कुल 368 कैप्सूल कीमती 4020 रूपये का बरामद हुआ। प्रकरण में विवेचना दौरान आरेपी दिनेश कुमार बैरागी से पुछताछ करने पर जप्तशुदा नशीली कैप्सुल को ग्राम हरेठीकला थाना हसौद के सतीश मनहर से खरीदना बताने पर संदेही सतीश मनहर ग्राम हरेठीकला थाना हसौद के सकुनत पर जाकर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर स्पेस्मो प्रॉक्सीवों प्लस कैप्सूल नशीला मादक पदार्थ को दिनेश कुमार बैरागी को भी उपलब्ध कराना स्वीकार करते हुये अपने पास 01 पैकेट 144 स्पेस्मो प्रॉक्सीवों प्लस कैप्सूल नशीला पदार्थ अपने घर मे रखना बरामद कर देना बताया आरोपी के निशानदेही पर 01 पैकेट 144 नग कैप्सुल कीमती 3200/रु. कुल 512 स्पेस्मो प्रॉक्सीवों प्लस कैप्सूल किमती 7220 रू. जप्त किया गया है। दोनों आरोपियो का कृत्य धारा 22 (क) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 31.01.2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में उनि. सी.एम. मालाकार, सउनि. शंकरलाल साहू, आर. महेश मधुकर, लक्ष्मीकांत उरांव, लम्बोदर सिडार एवं सायबर टीम से निरीक्षक अमित सिंह प्र. आर. प्रेम राठौर, आर. नरेश चंद्रा, गोपाल साहू, जितेंद्र कंवर, अलेक्सुज मिंज सक्ती का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...