छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने 276 कर्मचारियों को किया नोटिस जारी…

नोटिस प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर देना होगा जवाब...

बलौदाबाजार – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने मतदान दलों के प्रशिक्षण से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 276 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस प्राप्त होने के 24 घण्टे के अंदर जवाब देना होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल में ड्यूटी लगाए गये कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण विकासखंड मुख्यालयों में 13 एवं 14 फ़रवरी 2025 को आयोजित किया गया था।विकासखंड बलौदाबाजार में 15, भाटापारा में 29, सिमगा में 106, कसडोल में 56 एवं विकासखंड पलारी में 70 कर्मचारी प्रशिक्षण से अनुपस्थित थे। जारी आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन जैसे संवेदनशील एवं अति महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतना छतीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम एवं छतीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 नियम 17(2)(3) के अनुसार कार्यवाही योग्य है। उक्त कृत्य के लिए क्यों न अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित किया जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर ने 45 ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन करने के दिए निर्देश... 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित, उल्लंघन पर 25 हजार रूपये का दंड... 16 जून से ही प्रारम्भ होगा स्कूल प्रवेश : संचालक लोक शिक्षण... कलेक्टर ने बुनकरों के केंद्र जाकर किया हथकरघा कला को प्रोत्साहन... खनिज अमला ने साल्हेओना के बाबा वैद्यनाथ मिनरल्स क्रेशर पर छापा मारा... योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा... खाद कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दुमुहानी का मेला कृषि केंद्र सील... बरमकेला क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की अनियमिता पर यश देव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील... 6 खाद दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड, कृषि विभाग की जांच के बाद कार्यवाही... कलेक्टर की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न...