छत्तीसगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का कलेक्टर ने निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना…

कलेक्टर ने हॉस्पिटल के जीर्णोद्धार और विकास कार्यों का जायजा लेकर जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सोनोग्राफी सेंटर, एक्स-रे रूम, फॉर्मेसी कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने वहां चल रहे सभी निर्माणाधीन विकास कार्यों को जायजा लेकर अधिकारियों को जनवरी 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने बिलाईगढ़ अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से भी चर्चा कर उनका हालचाल जाना। मरीजों से डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति एवं उपचार की गुणवत्ता की जानकारी भी ली।
उन्होंने कहा कि “इस अस्पताल को हम प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर विकसित कर रहे हैं ताकि मरीजों को सभी सुविधाएँ एक ही स्थान पर मिल सकें।”

*सोनोग्राफी मशीन शुरू*

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ को प्राप्त सोनोग्राफी मशीन को एक माह पूर्व से चालू किया गया है। इससे मरीजों को इलाज कराने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...