छत्तीसगढ़

लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ…

उफनते नाले में मुस्तैद आपदा राहत, पुलिस और प्रशासन की टीम...

कलेक्टर ने घटनास्थल का किया दोबारा मुआयना…

​सारंगढ़-बिलाईगढ़ – मूसलाधार बारिश के बीच लात नाला (माधोपाली पुल) पर घटित दुःखद घटना पानी में कार समेत बहे दम्पत्ति (चालक देवनारायण पटेल एवं उनकी पत्नी) की तलाश में आपदा राहत, जिला प्रशासन और पुलिस की त्वरित व साहसिक कार्रवाई लगातार जारी है।

हादसे के 35 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमें उफनती नदी के तेज बहाव और विकट परिस्थितियों की परवाह किए बिना युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।
​घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बिना समय गंवाए खुद मोर्चा संभाला और सीधे ग्राउंड जीरो पर लगातार सोमवार और मंगलवार को आकर पूरी रेस्क्यू मुहिम का नेतृत्व किया।

अधिकारियों की टीम तत्परता और संवेदनशीलता के साथ जवानों का हौसला बढ़ाते हुए परिवार के संकट की घड़ी में
मुस्तैद है। ​अमझर पुल सहित आसपास के दुर्गम क्षेत्रों में जवान और स्थानीय ग्रामीण और पीड़ित परिजन भी पुलिस व प्रशासन के प्रयासों में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। रेस्क्यू को गति देने के लिए बाहर से विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम को तत्काल बुलाया गया है और सभी एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...