छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान…

डीडीए कृषि को तत्काल 4 बिंदुओं पर प्रमाणिक रिपोर्ट देने के निर्देश...

आरईओ प्रवीण पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कंन्नौजे ने सारंगढ़ के उप संचालक कृषि (डीडीए) कार्यालय में गुरुवार 16 अप्रैल को हुए मारपीट की घटना पर संज्ञान लिया है और उप संचालक को घटना की सत्यता एवं वास्तविक स्थिति की जानकारी 4 बिंदुओं पर विस्तृत एवं तथ्यात्मक जांचकर तत्काल प्रमाणिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

इसी प्रकार कलेक्टर ने मारपीट में शामिल आरईओ प्रवीण पटेल को उनके इस कृत्य के लिए सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उन्हें पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर अपना तथ्यात्मक स्पष्टीकरण अपने (कलेक्टर के) समक्ष स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। निर्धारित समय अवधि में उत्तर प्राप्त न होने अथवा जवाब असंतोषजनक पाए जाने की स्थिति में कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...