छत्तीसगढ़

हल्दी लगे हाथों के साथ सगी बहनो ने निभाया कर्तव्य, गृहस्थ जीवन में प्रवेश से पहले किया मतदान…

बलौदाबाजार – लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा बाजार चौक कटगी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला (मतदान केंद्र क्रमांक 78) में देखने को मिला, जब सगी बहनें रमा और प्रभा देवांगन ने हल्दी और मेहंदी लगे हाथों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसीतरह कसडोल के समीपस्थ ग्राम पंचायत पिसीद में हरिशंकर देवांगन पिता रामनारायण देवांगन के ने पहले अपना मतदान किया उसके बाद अपनी बारात के लिए रवाना हुआ।

बड़ी बहन रमा देवांगन जल्द ही शादी के बाद भटगांव जा रही हैं वहीं छोटी बहन प्रभा देवांगन ग्राम पीसीद में अपना नया जीवन शुरू करने वाली हैं। अपने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने से पहले, दोनों बहनों ने लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी और मतदान करने पहुंचीं।मतदान करने के बाद दोनों बहनों के चेहरे पर उत्साह और गर्व झलक रहा था। उन्होंने कहा, “मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। देश के भविष्य के लिए हर नागरिक को अपने मत का उपयोग अवश्य करना चाहिए।” इसके साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरि... कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक... जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय - कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति... कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान... निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ... बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान, स्कूल परिसर के कब्ज़ा पर चला बुलडोजर... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया सारंगढ़ में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ...