छत्तीसगढ़

श्री राधारानी गौशाला अमझर से हुआ गौ ग्राम यात्रा का शुभारंभ…

गौ सेवा प्रचार रथ को डॉ महेंद्र पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जिला मुख्यालय सारंगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने गो सेवा के लिए सामाजिक सहभागिता की अपील की थी। इसी परिपेक्ष्य में उप संचालक पशुधन डॉ महेंद्र पांडेय ने सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम अमझर में श्री राधारानी गौशाला से गौ ग्राम यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान
डॉ महेंद्र पांडेय ने गौ सेवा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री राधारानी गौशाला के संस्थापक और पत्रकार प्रकाश तिवारी ने कहा कि गौ हमारी माता है। उसकी सेवा देखभाल करना हमारा मुख्य कार्य है। इस गौशाला में वर्तमान में 120 के लगभग गायों का देखरेख पालन पोषण किया जा रहा है। यह प्रचार रथ घुमंतू गायों को चिन्हित कर इस गौशाला में लाने के लिए आसपास के गांव में प्रचार रथ को रवाना किया गया है। इसके साथ ही साथ सड़क में बैठने वाले गायों को भी इस गौशाला में शिफ्ट किया जाएगा। वर्तमान में इस गौशाला में एक हजार गायों को संरक्षित पालन पोषण करने की क्षमता है। जन सहयोग से गौ माता का सहयोग निरंतर किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सिंगारपुर सरपंच आशा राम चौहान, अश्वनी पटेल, रवि साहू, खेमसागर जायसवाल, ईश्वर जयसवाल, लखन पटेल, राधे साहू, शैलेन्द्र साहू, भारत पटेल , ऋषिकेश पटेल, अनिल तिवारी आदि गौसेवक उपस्थित थे। इस गौशाला में गौसेवा संबंधी कार्यों के लिए संस्थापक प्रकाश तिवारी से 7974994276 से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...