छत्तीसगढ़

पुलिस जवानों ने किया रक्तदान,20 यूनिट रक्त प्राप्त…

बलौदाबाजार- जिला रेडक्रॉस सोसाइटी एवं सर्वधर्म रक्तदाता फाउंडेशन बलौदाबाज़ार के तत्वावधान में पुलिस कम्युनिटी हाल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस जवानों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में कुल 20 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ।

रक्तदान से प्राप्त रक्त से प्रसव,दुर्घटना,सर्जरी के साथ-साथ एनीमिया, सिकल सेल और हीमोफीलिया के मरीजों को भी मदद मिलती है जिन्हें समय-समय पर रक्त चढ़ाने की जरूरत होती है। कलेक्टर दीपक सोनी ने इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता से रक्तदान करने की अपील की है ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि रक्तदान शिविर हेतु दान दाताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है जिससे लोग रक्तदान हेतु आगे आ रहे हैं। रक्तदान महादान है इसके माध्यम से किसी मरीज की जान बचाई जा सकती है ।18 से 65 वर्ष का व्यक्ति जिसका वजन 45 किलोग्राम तथा हीमोग्लोबिन 12.5  हो वह रक्तदान कर सकता है। एक बार मे 350 मिली रक्त ही निकाला जाता है। एक व्यक्ति साल में 4 बार रक्तदान कर सकता है। इससे किसी प्रकार की कोई कमज़ोरी नहीं आती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल...