छत्तीसगढ़

युवती को घर बुलाय,फिर बेहोशी की हालत में किया किया दुष्कर्म… आरोपी पहुंचा जेल की सलाखों में

बिलासपुर-बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के एक लंबे समय से फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सीताराम मीणा, जो पिछले 10 महीनों से फरार था, को पुलिस ने सरकंडा क्षेत्र में दबोच लिया। यह मामला जनवरी 2024 का है, जब पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे अपने घर बुलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। इस मामले में एक अन्य आरोपी सुनील श्रीवास्तव को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

आपको बता दें कि जनवरी 2024 में सरकंडा थाना क्षेत्र में दर्ज हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी सीताराम मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को घर बुलाकर खाना खिलाने के बाद बेहोशी की हालत में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में सुनील श्रीवास्तव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि सीताराम मीणा पिछले 10 महीनों से फरार था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने साथी से मिलने बिलासपुर आया हुआ है, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...