छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे और किसानों ने छिंद में किया धान खरीदी का शुभारम्भ…

धान खरीदी पर किसानों में ख़ुशी और उत्साह का माहौल...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़ के समीप धान उपार्जन केंद्र छिंद में खरीफ वर्ष के धान खरीदी कार्य का शुभारम्भ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, किसानों और अतिथियों ने इलेक्ट्रानिक बाँट मशीन का अगरबत्ती जलाकर और नारियल फोड़कर किया।किसान विषम्भर दास महंत, गनपत साहू, रामचरण साहू ने धान का तौल कराया। किसानों में धान खरीदी के दौरान बहुत ही ख़ुशी और उत्साह का माहौल था। इस अवसर पर विषम्भर दास महंत, गनपत साहू, रामचरण साहू आदि किसानों का तिलक लगाकर और शाल, श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। कलेक्टर ने सहकारिता अधिकारी को निर्देश दिए कि कोई किसान अपना पूरा धान बिक्री करता है, उसके बाद उसके रकबा का समर्पण कराएं। इस दौरान खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी तरुण नायक, भरत जाटवर, आकाश भारद्वाज और अपेक्स बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...