छत्तीसगढ़

सपेरों की बस्ती में गये कलेक्टर, 35 सपेरों के पीएम आवास निर्माण का किया निरीक्षण…

सपेरों के मन में सरकाऱ के प्रति जगी आशा, अंतिम व्यक्ति तक के विकास को मिली गति...

जिले के सपेरों के बस्ती में पहुंचने वाले पहले कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे…

पानी की समस्या की जानकरी देने पर कलेक्टर ने बोर बोरिंग की व्यवस्था करने का दिया भरोसा…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के ग्राम पंचायत भीखमपुरा के सपेरा बस्ती पहुंचे। उन्होंने पीएम आवास ग्रामीण के तहत सपेरा बस्ती के 35 ग्रामीणों के लिए पीएम आवास के निर्माण का अवलोकन किया। बस्ती वालों ने आगमन पर कलेक्टर को धन्यवाद दिया, बहुत ख़ुशी जाहिर की और पेयजल की समस्या की जानकारी दी। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने उनकी मांग पर बोऱ, बोरिंग की सुविधा देने का भरोसा दिलाया। डॉ कन्नौजे ने सीईओ जिला पंचायत को शौचालय निर्माण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के आने पर सपेरों ने नाग और गौहा सर्प का पिटारा से निकाल कर दर्शन कराया।
सपेरों की बस्ती में पहुंचने वाले पहले कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे हैं। कलेक्टर के सपेरा बस्ती आने से सभी सपेरा बस्ती में रहने वाले के मन में सरकाऱ के प्रति आशा की नई किरण जगी है और सरकार के अंतिम व्यक्ति तक के विकास को गति मिली है। इस दौरान इंद्रजीत बर्मन जिला पंचायत सीईओ, वर्षा बंसल एसडीएम, कोमल प्रसाद साहू तहसीलदार सरिया, अजय पटेल सीईओ जनपद पंचायत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 129 के तहत सीमांकन कराने हेतु किया गया आवेदन... शिव महापुराण में वर्णित त्याग और सहयोग का अद्भुत प्रसंग है समुद्र मंथन की कथा... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जलीय जीव जंतुओ के संरक्षण के लिए दिलाई शपथ... सावधान मनरेगा का नया अवतार VB G RAM G छीन लेगा आपके काम का कानूनी अधिकार... अवैध कब्जाधारी के द्वारा दि गई झूठे केश में फंसाने की धमकी की शिकायत पर ईमानदार पुलिस अधिकारी शिव कु... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला क्षेत्र के 3 छात्रावासों का किया निरीक्षण... आंगनबाड़ी में बच्चों को नाम, अक्षर ज्ञान, गिनती, बोलने का आत्मविश्वास के बारे में सीखाना चाहिए : कले... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी... बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी हुई तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर डॉ... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी...