छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ईव्हीएम भण्डारण एवं कमीशनिंग स्थल का किया निरीक्षण…

बलौदाबाजार – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी नें रविवार क़ो जिला उपभोक्ता न्यायालय परिसर स्थित ईव्हीएम भण्डारण स्थल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके पश्चात् ईव्हीएम कमीशनिंग स्थल पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार का भी जायजा लेकर कमीशनिंग हाल एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिए।

बताया गया कि भण्डारण क़क्ष से ईव्हीएम क़ी शिफ्टिंग कमीशनिंग हॉल में किया जाएगा जहाँ 7 फ़रवरी क़ो राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों क़ी उपस्थिति में कमीशनिंग क़ी कार्यवाही क़ी जाएगी। कमीशनिंग के पश्चात् इव्हीएम क़ो सुरक्षा व्यवस्था के साथ सम्बंधित नगरीय निकाय के स्ट्रांग रुम में सुरक्षा बल क़ी निगरानी में रखा जाएगा। मतदान दिवस के एक दिन पूर्व स्ट्रांग रूम से ईव्हीएम एवं मतदान सामग्री का वितरण मतदान कर्मियों क़ो किया जाएगा। ईव्हीएम से मतगणना सभी राजस्व अनुविभाग में निर्धारित मतगणना स्थल में किया जाएगा। इसमें नगर पंचायत लवन का मतगणना राजस्व अनुविभाग बलौदाबाजार, नगर पंचायत रोहांसी का राजस्व अनुविभाग पलारी एवं नगर पंचायत टुंडरा का राजस्व अनुविभाग कसडोल में होगा।

इस दौरान अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल शेट्टे, रिटर्निंग अधिकारी बलौदाबाजार अमित कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...